लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाऊंडेशन के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन
बुढार जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत खरतोरा अगरियान टोला दिन रविवार दिनांक 4./ 5/.2025 को अगरिया समाज जोड़ो अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है! कार्यक्रम के अध्यक्ष गनपत अगरिया द्वारा बताया गया कि जिला शहडोल मध्य प्रदेश एवं संपूर्ण भारत के अगरिया जनजाति समाज के समस्त स्वजातीय समाज के उत्थान विकास के लिए लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन में जिला शहडोल मध्य प्रदेश के ग्राम पंचायत खरतोरा में कार्यक्रम का बृहद आयोजन किया जाना हैं! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूरज लाल मरावी शिक्षक उमरिया एवं लाल मरावी शिक्षक डिंडोरी रहेंगे! कार्यक्रम मे लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन द्वारा अगरिया समाज के उत्थान एवं विकास में चलाए जा रहे सभी बिंदुओं की जानकारी एवं आपके सुझाव तथा संगठित समाज शिक्षित समाज नशा मुक्त समाज आगरिया जनजाति का संरक्षण संस्कृति का संरक्षण बिंदुओं पर वृहद चर्चा किया जाएगा! तत्पश्चात सायं 4:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह सभा का समापन एवं स्वल्पाहार किया जाएगा!
0 Comments