संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियाँ की गईं
यह नियुक्तियाँ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर.पी. साहू, मानसिंह, ओंकार सिंह (संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष), महेश साहू (सी.एम. क्लब सदस्य), के.पी. साहू (प्रदेश सचिव) तथा अंतर्राष्ट्रीय शिल्पकार केदारनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुईं।
कार्यक्रम के दौरान माओ शिद्दीक अंसारी को शहडोल संभाग का संभागीय अध्यक्ष, सगीर भाई जान को संभागीय मीडिया प्रभारी तथा आकाश साहू को प्रदेश कार्यालय* *सचिव नियुक्त किया गया।
प्रदेश स्तर पर वरिष्ठ अधिवक्ता विनायक प्रसाद साह को विधिक सलाहकार-2, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व न्यायाधीश महेंद्र सर्राफ को विधिक सलाहकार-3 नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त* *अधिवक्ता परमानंद साहू को जबलपुर संभाग का संभागीय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता राम* *गरीब वर्मा को संभागीय महासचिव का दायित्व प्रदान किया गया।
*उक्त सभी नियुक्तियाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य न्यायाधीश के अनुमोदन उपरांत राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा विधिवत नियुक्ति पत्र जारी कर अधिकृत की गईं।*
*इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश गोल्हानी बंधु, लखनादौन, प्रदेश संयोजक, ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज फेडरेशन द्वारा नवनियुक्त* *पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।*
*संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि पिछड़ा वर्ग के संवैधानिक हक-अधिकारों, प्रतिनिधित्व, भागीदारी एवं आरक्षण की* *प्रभावी प्राप्ति सुनिश्चित करना संगठन का प्रमुख लक्ष्य है। समाज में जागरूकता का प्रसार, लोकतंत्र में बहुसंख्यक वर्ग की भागीदारी को सशक्त करना तथा लोककल्याणकारी राज्य की अवधारणा के* *अनुरूप प्राकृतिक एवं सामाजिक न्याय की प्राप्ति हेतु संगठित प्रयास करना संगठन की प्राथमिकताओं में सम्मिलित है।*
*कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को जनहितकारी दिशा में सशक्त एवं सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।*


0 Comments