उप तहसील चंन्नौडी कार्यालय के अंदर लगे फ्रीजर मे गंदगी का अंबार पानी के फ्रीजर में संक्रमण का खतरा
तहसील कार्यालय में लगा गंदगी का ढेर पानी पीने वाली जगह पर ही मंडरा रहा संक्रमण का खतरा शासन के द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर हर शहर हर गांव में अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं लेकिन अब गांव शहर की बात तो अलग है शासकीय कार्यालय में भी गंदगी का साम्राज्य दिख रहा है आपको बताते चलें कि जिले की उप तहसील चंन्नौडी में नई बिल्डिंग और बिल्डिंग के अंदर टाइल्स और लिपाई पुताई से चमक रहा तहसील कार्यालय लेकिन बात जब स्वच्छता पर आई तो कई सवाल खड़े होने लगे उप तहसील चंन्नौडी में पानी पीने की सुविधा दी गई है और फ्रीजर के साथ ताकि आने जाने वाले लोगों को फ्रीजर का ठंडा पानी मिल सके लेकिन जब वहां पानी पीने जाते हैं तो वहां की महक और गंदगी देखकर पानी पीना दुश्वार हो जाता है अब यह गंदगी कौन करता है यहां बैठे अधिकारी कर्मचारी करते हैं या फिर कार्यालय में आने वाले पक्षकार करते हैं अपने-अपने काम को लेकर लोग कार्यालय आतें हैं और प्यास लगता है तो ईसी फ्रीजर से पानी को पीकर अपनी प्यास बुझाते हैं लेकिन गंदगी कुछ इस तरह से है कि कोई तंबाकू चबा रहा है कोई पान खा रहा है कोई और भी नशे की चीज खा रहे होते हैं और जब पानी पीने जाते हैं उसी में सब थूक देते हैं तहसील कार्यालय के अंदर लगे फ्रीजर में इतना गंदगी भर देते हैं कि लोग मजबूर होकर वहां का पानी पी रहे हैं लेकिन इस गंदगी से संक्रमण का खतरा बना रहता है ऐसे लोगों के कार्रवाई क्यों नहीं होती जो पान खाते हैं और तंबाकू सुपारी चबाते हैं और उसी फ्रीजर में जाकर सब थूक देते हैं
क्या यह गंदगी तहसील कार्यालय में बैठे अधिकारियों को नहीं दिखता या फिर दिखने के बाद भी अनदेखा कर देते हैं अब देखने वाली बात यह होगी की खबर प्रकाशित करने के बाद ऐसे लोगों पर पाबंदी लगाई जाती है या फिर इसी तरह गंदगी तहसील कार्यालय के अंदर फैली रहेगी कुछ लोग तो इस गंदगी को देखकर पानी पीना ही मूनासिब नहीं समझते हैं इसमें जिम्मेदारी आने जाने वाले लोगों का भी बनता है कि वहां साफ-सफाई रखा जाए

0 Comments