ब्रेकिंग न्यूज़
उमरिया, मध्यप्रदेश
चलती कार में लगी आग कार जल कर हई खाक
उमरिया से प्रवीण तिवारी की रिपोर्ट
एनएच-43 कटनी-गुमला मार्ग पर बिरसिंहपुर पाली और शहडोल के बीच मोर्चा फाटक के समीप एक चलती कार क्रमांक MP20CG8727 में अचानक आग लग गई
घटना से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही डायल 112 और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया
*फिलहाल, कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है*

0 Comments