Header Ads Widget

पाली में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

 पाली में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


 उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंधवाबारा में महिला की निर्मम हत्या और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी राजकुमार गोड को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध हत्या एवं दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। मृतिका की पहचान अमशिया बैगा (45 वर्ष), पति सोहन बैगा के रूप में हुई है। इस संबंध में एसडीओपी एस.सी. बोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 दिसंबर को आरोपी राजकुमार गोड मृतिका को अपने घर साफ-सफाई का काम दिलाने के बहाने लेकर गया था। इसी दौरान आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, और बाद में उसकी हत्या कर दी। एसडीओपी के अनुसार, आरोपी को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उसने दुष्कर्म और हत्या की वारदात को स्वीकार कर लिया। आरोपी के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना के खुलासे के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का कहना है कि इस जघन्य अपराध में कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





Post a Comment

0 Comments