यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 20.12.2025 को थाना यातायात परिसर शहडोल में पुलिस अधीक्षक महोदय शहडोल के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति में एक भव्य यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के मध्य यातायात जागरूकता से संबंधित वॉल पेंटिंग, रंगोली एवं ड्राइंग/चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता
• प्रथम स्थान – डॉली महोबिया (एमएलबी स्कूल), रिमी दहायत, ज्योति सिंह, आस्था सिंह, महक गुप्ता, गरिमा जायसवाल (इंजीनियरिंग कॉलेज शहडोल)
• द्वितीय स्थान – एकता सिंह, नीलम चौधरी, तान्या बी, कीर्ति देवी (गर्ल्स डिग्री कॉलेज शहडोल), दीपेन्द्र महरा, अक्षय महरा, आयुष सिंह, विधाता उइके (इंजीनियरिंग कॉलेज शहडोल), राजलक्ष्मी सिंह, अर्पिता मिश्रा, रंजना विश्वकर्मा (सेंट्रल एकेडमी शहडोल)
• तृतीय स्थान – मनीषा बैगा, सिमरन बैगा (एमएलबी स्कूल शहडोल), अनन्य त्रिपाठी, अवनीश मिश्रा, गौरव कुशवाहा, बृजेश प्रजापति, प्रसून बघेल, आर्यन विश्वकर्मा, हर्षित गोले, पंकज सिंह (सतगुरु स्कूल शहडोल) ने प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिता
• प्रथम स्थान – प्रिया सोंधिया, सुमित गुप्ता, सूजल जायसवाल, इच्छा कांबडे, काजल चौकसे, महक विश्वकर्मा, अंशिका सेन, तनु पटेल, हिमांचल सिंह, आस्था सेन, विवान पाठक (भारत माता स्कूल शहडोल)
• द्वितीय स्थान – गरिमा जायसवाल, महक गुप्ता, नेहा शर्मा, भवानी साहू, मयंक चौधरी, रुद्राक्ष ताम्रकार (इंजीनियरिंग कॉलेज शहडोल) एवं अदिति सिंह बघेल, अदिति सिंह परिहार, अंशिता सिंह, रुचि गुप्ता, त्रिदेवी धुर्वे, पूर्णिमा सिंह, प्रिया हलवाई, रितु सिंह, राखी पाठक, कनक पटेल
• तृतीय स्थान – नीलम चौधरी, श्रद्धा सिंह, शालू चतुर्वेदी, अनीता देवी, अनामिका सिंह, हिमानी धुर्वे, रुकमणि प्रजापति, सुप्रिया प्रजापति, एकता सिंह, तान्या बी ने प्राप्त किया।
ड्राइंग/चित्रकला प्रतियोगिता
• प्रथम स्थान – हिमानी धुर्वे (गर्ल्स डिग्री कॉलेज शहडोल), ध्रुवी (शा. उ. मा. वि. सिंहपुर), सोनाक्षी कुमारी (गुड शेफर्ड कॉन्वेंट स्कूल शहडोल)
• द्वितीय स्थान – कंचन चर्मकार (शा. उ. मा. वि. सिंहपुर)
• तृतीय स्थान – उदिता विश्वकर्मा (महर्षि विद्या मंदिर शहडोल) ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को हेलमेट एवं यातायात जागरूकता पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान यातायात जागरूकता से संबंधित नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त ट्रैफिक वार्डनों को ट्रैफिक वार्डन से संबंधित टी-शर्ट, कैप एवं व्हिसिल का वितरण किया गया।



0 Comments