आखिरकार किसानों को प्रबंधन के द्वारा मनाया गया किसानों ने एक सप्ताह का टाइम दिया
जानकारी अनुसार पूर्व में दिया गया ज्ञापन 19 तारीख के बाद किसी दिन भी खदान बंद करने की चेतावनी प्रबंधन एवं प्रशासन को दिया गया था रामपुर बटुरा खुली खदान परियोजना प्रभावित किसानों ने अपनी नाराजगी लगातार जारी कर रहे हैं केवल किसान नाराज नहीं है अब कह रहे हैं आर पार की लड़ाई लड़ेंगे लेकिन सोहागपुर एरिया के महाप्रबंधक श्री बी के जैना एवं मुख्यालय से राजस्व विभाग के महाप्रबंधक श्री शरद तिवारी जी एवं महाप्रबंधक के साथ-साथ क्षेत्र के उपक्षेत्रीय प्रबंधक रामपुर बटुरा लगातार किसानों से बातचीत करते रहे और अंत में आखिरकार किसानों एवं जनप्रतिनिधियों को दो दिन तक लगातार बैठक कर चर्चा किया आज किसानों ने आपस में निश्चय किया की एक बार हमें नए महाप्रबंधक को समय देना चाहिए उसमें से भी बहुत ही सूझबूझ रखने वाले राजस्व विभाग के महाप्रबंधक बिलासपुर मुख्यालय से कल बैठक कर समस्या का समाधान के लिए पहल करेंगे समय पर समस्या का समाधान नहीं होगा तो किसानों ने अपने जनप्रतिनिधियों के साथ निश्चय किया है एक सप्ताह के अंदर हम खदान को संपूर्ण रूप से बंद कर ही देंगे अब हम किसी को नहीं सुनेंगे जिन प्रमुख लोगों से लगातार प्रबंधन की बातचीत होती रही सर्वश्री सामाजिक कार्यकर्ता भूपेश शर्मा जनपद सदस्य चंद्रकुमार तिवारी सांसद प्रतिनिधि श्री राजकमल मिश्रा श्री आनंद त्रिपाठी आदित्य त्रिपाठी इन सभी से लगातार बातचीत करते रहे हैं और 20 तारीख की सुबह प्रमुख लोगों के साथ एक बैठक निश्चय किया गया है संपूर्ण मकान के मुआवजा एक साथ पुनर्वास पुनर्स्थापना के साथ पर संपत्ति का संपूर्ण मुआवजा , रोजगारों की फाइल और उसमें अब महत्वपूर्ण विषय जय अंबे कंपनी, सैलो कंपनी, ढोलू कंपनी, या इसके अलावा और जो भी पेटी कांटेक्ट में यहां कंपनियां काम कर रहे हैं सभी बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराए इस तरह से कुछ महत्वपूर्ण विषय पर कल होगी चर्चा हल नहीं निकला तो वृहद आंदोलन एक सप्ताह के बाद हो सकता है जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी लगातार 18 दिसंबर एवं 19 दिसंबर को प्रबंधन के द्वारा किसानों को मनाने के लिए बातचीत बैठक होती रही है अंत में किसान अन्नदाता सज्जनता मान गए है अंत में मना ही लिया और एक सप्ताह के लिए टाइम दे दिया कल के बैठक के बाद आगे का दिशा तय किया जाएगा


0 Comments