Header Ads Widget

एसडीएम ने उपार्जन केन्द्र सन्नौसी का किया, सर्वेयर को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

 एसडीएम ने उपार्जन केन्द्र सन्नौसी का किया, सर्वेयर को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश


एसडीएम जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह ने उपार्जन केन्द्र सन्नौसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में उपस्थित किसानों से चर्चा कर उपार्जन के संबंध में मिल रही सुविधाओं एवं परेशानियों की जानकारी प्राप्त की। मौके पर उर्पाजित धान की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया तथा बोरियों के वजन का भी परीक्षण कराया। केन्द्र द्वारा उपार्जित धान की मात्रा परिवहन तथा भुगतान की जानकारी प्रबंधक से प्राप्त की। उन्होंने कहा कि परिवहन कार्य में तेजी लाकर किसानों का भुगतान शीघ्रता से किया जाए। निरीक्षण के समय सर्वेयर के अनुपस्थित रहने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments