Header Ads Widget

अवैध कोयला भंडारण पर बुढार पुलिस की कार्यवाही 10 क्विंटल कोयला जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

 अवैध कोयला भंडारण पर बुढार पुलिस की कार्यवाही 10 क्विंटल कोयला जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

थाना बुढार पुलिस द्वारा अवैध खनिज के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ग्राम मरजाद स्थित एक ईंट भट्टे से अवैध कोयला जप्त कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

कस्बा भ्रमण के दौरान बुढ़ार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दुर्गेश प्रजापति एवं रवि प्रजापति के ईंट भट्टा, ग्राम मरजाद में बिक्री करने हेतु अवैध कोयला भंडारित है। सूचना पर बुढ़ार पुलिस दल द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई, जहां आरोपी रवि प्रजापति पिता लालू प्रजापति उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 09, धनपुरी नं. 03, थाना अमलाई, जिला शहडोल को अवैध कोयले के साथ पकड़ा गया।

आरोपी से लगभग 10 क्विंटल काला कोयला, कीमत लगभग 7,000/- रुपये विधिवत जप्त किया गया। पुलिस द्वाना उक्त कोयले के संबंध में कोई वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी के विरुद्ध बी.एन.एस. एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में सह-आरोपी दुर्गेश प्रजापति की तलाश जारी है। 

सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरी. विनय सिंह परिहार के नेतृत्व में प्र.आर. चेतराम कौशिक एवं आर. राजकुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments