Header Ads Widget

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से शहडोल जिले की 1 लाख 86 हजार 668 महिलाओं के खातों में अंतरित हुई 27.26 करोड़ रुपये की राशि पिछोर (शिवपुरी) में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिला पंचायत शहडोल के सभागार में लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया

 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से शहडोल जिले की 1 लाख 86 हजार 668 महिलाओं के खातों में अंतरित हुई 27.26 करोड़ रुपये की राशि

पिछोर (शिवपुरी) में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिला पंचायत शहडोल के सभागार में लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया

शहडोल  मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत नवंबर माह की राशि का लाडली बहनों के बैंक खातों में अंतरण किया गया। इस अवसर पर पिछोर, जिला शिवपुरी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का वेबकास्ट प्रसारण जिला शहडोल के जिला पंचायत सभागार में भी किया गया, जिसे उपस्थित अधिकारियों एवं हितग्राहियों ने देखा और सुना।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राकेश खरे एवं सहायक संचालक श्री जयंत प्रताप सिंह उपस्थिति रहे।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत शहडोल जिले की कुल 1 लाख 86 हजार 668 महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में नवंबर माह की राशि अंतरित की गई। इसके तहत जिले की महिलाओं को कुल 27 करोड़ 26 लाख 53 हजार 800 रुपये की राशि का लाभ मिला।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शासन की महत्वपूर्ण पहल है।

Post a Comment

0 Comments