जिले में कुल 760743 मतदाता, 11570 नये मतदाता शामिल
जिले में बनाएं गए 1034 मतदान केंद्र, 68 नये मतदान केंद्र शामिल
स्टेडिंग कमेटी की बैठक एवं प्रेसवार्ता आयोजित कर दी गई जानकारी
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग की उपस्थिति में जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक एवं प्रेसवार्ता आयोजित कर कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत जिले में मतदान केंद्रो की संख्या 966 से बढकर 1034 निर्धारित किये गए, जिले में कुल मतदाता 760743 है जिसमें पुरूष 390046 महिला 370686 एवं 11 अन्य मतदाता शामिल है, प्रारूप प्रकाषन के समय कुल मतदाता 749173 रहे। जिले में कुल 11570 नये मतदाता सम्मिलित किये गए।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में विधानसभा ब्यौहारी में कुल 268273 मतदाता जिसमें 140082 पुरूष,128190 महिला एवं 1 अन्य मतदाता शामिल है। विधानसभा जयसिंहनगर में कुल 252581 मतदाता जिसमें पुरूष 127913, महिला124662 एवं 6 अन्य मतदाता शामिल है। इसी प्रकार विधानसभा जैतपुर में कुल मतदाता 239889 जिसमें पुरूष 122051, महिला 117834 एवं 4 अन्य मतदाता सम्मिलित है।
उन्होंने बताया कि जिले का जेण्डर रेशियो 950.36 प्रारूप प्रकाशन के समय 948.04, जिले का ईपी रेशियो 62.34 प्रारूप प्रकाशन में 61.16 है। एएसडीआर सूची में मृत 12277, अनुपस्थित 7853, स्थानांतरित 25988, दोहरी प्रविष्टि 2780, अन्य 119, कुल 49017 रहें, दावे आपत्ति प्रारूप-6 में 13535, प्रारूप-7 में 50768, प्रारूप- 8 में 6219 इस प्रकार कुल 70522 दावे आपत्ति प्राप्त हुए।
बैठक में निर्वाचन सुपरवाइजर श्री संजय खरे, राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि एवं शहडोल जिले के इलेक्ट्रॉनिक एवं पिं्रट मीडिया के संवाददाता उपस्थित रहें।


0 Comments