Header Ads Widget

चौकी केशवाही पुलिस द्वारा ईनामी फरार आरोपी गिरफ्तार

 चौकी केशवाही पुलिस द्वारा ईनामी फरार आरोपी गिरफ्तार 


  थाना बुढार के अपराध क्रमांक 696/2010 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में 173(8) CRPC के अंतर्गत पुनः विवेचना करते हुए दिनांक 19.02.2026 को ₹10,000/- के ईनामी फरार आरोपी अनिल वर्मा पिता स्व. मंगल वर्मा उम्र 56 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 24, जमात पारा, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

  उक्त आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था तथा उसकी गिरफ्तारी पर ₹10,000/- का इनाम घोषित था। थाना बुढार पुलिस द्वारा सतत प्रयास, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

  गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 20.02.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।


सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही चौकी केशवाही प्रभारी के नेतृत्व में, उपनिरीक्षक गंगा सिंह मार्को, सहायक उपनिरीक्षक निरीक्षक संतोष सिंह, आरक्षक जितेंद्र राठौर, आरक्षक उमेश राठौर तथा साइबर सेल से आरक्षक सत्य प्रकाश मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Post a Comment

0 Comments