Header Ads Widget

फेस मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस द्वारा धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 फेस मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस द्वारा धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस




शहडोल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फेस मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में देशभक्ति और उत्साह के साथ 15 अगस्त का पर्व मनाया गया। इस दौरान संस्थान परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के पदाधिकारियों, अतिथियों और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक और रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रज्जन खान, मोहम्मद याकूब और रुक्मणी कुशवाहा उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। संस्थान प्रबंधन ने सभी अतिथियों और छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments