Header Ads Widget

शहडोल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 थाना प्रभारियों की नई पदस्थापना

 शहडोल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 थाना प्रभारियों की नई पदस्थापना

शहडोल। जिले की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल ने 15 थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश के बाद जिले के कई महत्वपूर्ण थानों की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक खेम सिंह ऐंच्रो को धनपुरी थाना प्रभारी के पद से हटाकर थाना प्रभारी अजाक बनाया गया है। निरीक्षक मो. समीर को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी जैतपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निरीक्षक जियाउल हक को ब्यौहारी से हटाकर थाना प्रभारी देवलोंद पदस्थ किया गया है।

निरीक्षक विनय सिंह गहरवार को थाना प्रभारी बुढार से थाना प्रभारी धनपुरी बनाया गया है। इसी तरह निरीक्षक संजय कुमार जायसवाल, जो यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें थाना प्रभारी बुढार पदस्थ किया गया है।

निरीक्षक अभिलाष मिश्रा को रक्षित केंद्र शहडोल से थाना प्रभारी ब्यौहारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक जयप्रकाश नारायण शर्मा को जैतपुर से महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। कार्यवाहक निरीक्षक सातेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी सिंहपुर पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक राम कुमार गयाकवाल को महिला थाना प्रभारी के पद से हटाकर प्रभारी कंट्रोल रूम शहडोल की जिम्मेदारी दी गई है।

उप निरीक्षक स्तर पर भी बदलाव

उप निरीक्षक स्तर पर भी कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उप निरीक्षक दिलीप सिंह को देवलोंद थाना प्रभारी के पद से हटाकर थाना कोतवाली भेजा गया है। उप निरीक्षक आशीष झारिया को सिंहपुर से थाना प्रभारी सोहागपुर बनाया गया है।

उप निरीक्षक वीरेंद्र तिवारी एवं मोहितलाल सोनवानी को रक्षित केंद्र से थाना कोतवाली पदस्थ किया गया है। उप निरीक्षक उपेन्द्र त्रिपाठी को थाना कोतवाली से थाना प्रभारी ब्यौहारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उप निरीक्षक सुरेश कुमार रैदास को ब्यौहारी से थाना प्रभारी सोहागपुर पदस्थ किया गया है।


पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल के बाद धनपुरी, जैतपुर, देवलोंद, बुढार, ब्यौहारी, महिला थाना, सिंहपुर और सोहागपुर सहित कई थानों की कमान में बदलाव हुआ है। पुलिस विभाग की ओर से यह प्रशासनिक फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments