Header Ads Widget

वन विभाग की बड़ी कार्यवाही-01 पिकअप वाहन क्रमांक/ MP65ZB9489 एवं 40 नग नीलगिरी के लट्ठें जप्त किये

 वन विभाग की बड़ी कार्यवाही-01 पिकअप वाहन क्रमांक/ MP65ZB9489 एवं 40 नग नीलगिरी के लट्ठें जप्त किय


 वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल श्री महेन्द्र प्रताप सिंह (भा0व0से0) के निर्देशन एवं वनमण्डलाधिकारी दक्षिण शहडोल सुश्री श्रद्धा पन्द्रे (भा0व0से0) एवं श्री संतोष कुमार शुक्ला उप वनमण्डलाधिकारी सोहागपुर के कुशल मार्गदर्शन मे दिनॉक 01.10.2026 को लगभग 02ः00 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर वन परिक्षेत्र शहडोल के सर्किल सिंहपुर के बीट जोधपुर के कक्ष क्रमांक/आर एफ 790 से नीलगिरी की अवैध कटाई की सूचना पर वन परिक्षेत्र शहडोल के वन स्टाफ एवं रात्रिगश्ती दल वनमण्डल दक्षिण शहडोल के द्वारा उक्त क्षेत्र की घेरा बंदी की गई। जिसमें बीट जोधपुर के कक्ष क्रमांक/ आर एफ 790 वनक्षेत्र के अन्दर से कुछ लोगो द्वारा नीलगिरी के वृक्षों की कटाई कर एक वाहन पिकअप में लोड किया जा रहा है। वन स्टाफ द्वारा तत्काल नीलगिरी की कटाई कर रहे लोगो को पकड़ा गया एवं पूछताछ की गई जिसमें आरोपियों ने अपना नाम - (1) आर्सल चौरसिया पिता उमेश चौरसिया साकिन केलौरी तहसील व जिला अनूपपुर म0प्र0 (2) गंगाराम चौरसिया पिता प्रेमलाल चौरसिया साकिन केल्हौरी तहसील व जिला अनूपपुर म0प्र0 (3) अनुज चौरसिया पिता शोभनाथ चौरसिया केल्हारी तहसील व जिला अनूपपुर म0प्र0 बताया एवं आरोपियों से नीलगिरी की कटाई के संबंध में पूछताछ की गई एवं कटाई से संबंधित दस्तावेज मांगे गये जिसमें उनके द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किये गये। आरोपियों के पास से 03 नग आरा मशीन, 01 पिकअप वाहन क्रमांक/ MP65ZB9489 एवं 40 नग नीलगिरी के लट्ठें जप्त किये गये। नियमानुसार जप्ती कार्यवाही करते हुये वाहन मय आरा एवं नीलगिरीकी लकड़ी सहित सभी को जप्त कर सुरक्षित काष्ठागार नरसरहा डिपो में खड़ा कराया गया। उक्त कार्यवाही में श्री विनायक कुमार गौतम वन परिक्षेत्राधिकारी शहडोल, श्री राजेश श्रीवास्तव वनक्षेत्रपाल, वि0क0, श्री राकेश द्विवेदी कार्यवाहक वनपाल परिक्षेत्र सहायक सिंहपुर, श्री अविनाश सिंह कार्यवाहक वनपाल बीटप्रभारी अंतरा, श्री रामकिशोर बैगा वनरक्षक बीटगार्ड जोधपुर एवं अन्य वन स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments