Header Ads Widget

वन विभाग की बड़ी कार्यवाही-



वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल श्री महेन्द्र प्रताप सिंह (भा0व0से0) के निर्देशन एवं वनमण्डलाधिकारी दक्षिण शहडोल सुश्री श्रद्धा पन्द्रे (भा0व0से0) के कुशल मार्गदर्शन मे दिनॉक 30.09.2026 को रात्रिगश्ती गश्ती के दौरान वनमण्डल दक्षिण शहडोल अंतर्गत गठित रात्रिगश्ती दल द्वारा वन परिक्षेत्र गोहपारू के बीट देवरी अंतर्गत ग्राम देवरी नं0 01 में एक वाहन डग्गी को देखा गया। जिसे रोककर पूछताछ की गई। वाहन चालक द्वारा अपना नाम अमर वर्मन निवासी ग्राम लालपुर बताया गया। वाहन का परीक्षण करने पर वाहन में रेत लोड पाया गया। वाहन चालक से रेत के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गये किन्तु वाहन चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किये गये। वाहन का परीक्षण करने पर मौके पर वाहन में कोई नम्बर प्लेट नहीं पाया गया। वाहन चालक द्वारा बाद में गाड़ी के अन्दर से नम्बर प्लेट दिखाया जिसमें MP18GA4433 अंकित था। नियमानुसार कार्यवाही करते हुये वाहन को जप्त कर सुरक्षित वन परिक्षेत्र कार्यालय कैम्पस बुढ़ार में खड़ा कराया गया। उक्त कार्यवाही में श्री श्रीप्रकाश शुक्ला परिक्षेत्र सहायक बड़खेरा, श्री नितिन खटीक कार्यवाहक वनपाल वि0क0 परिक्षेत्र गोहपारू, श्री मयंक अग्निहोत्री वनरक्षक बीटगार्ड शाहपुर, श्री गुरूदयाल पनिका वनरक्षक बीटगार्ड पतखई, श्री सुनील रैकवार वनरक्षक बीटगार्ड घोर्वे, श्री के0के0 शुक्ला वनरक्षक बीटगार्ड देवरी एवं अन्य वन स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments