Header Ads Widget

उमरिया जिले पाली विकाश खंड में एक ऐसा गांव जहां बिजली न होने शादियों में रुकावट

 उमरिया जिले पाली विकाश खंड में एक ऐसा गांव जहां बिजली न होने शादियों में रुकावट


पाली ब्लॉक कांग्रेस पाली ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन 20 दिन का दिया अल्टीमेटम 

उमरिया जिले के आदिवासी विकाश खंड पाली के ग्राम पंचायत चाँदपुर के बाघन्नारा में आजादी से अब तक बिजली नहीं पहुंची है। गांव में खंबे और तार लगे हैं, लेकिन करेण्ट नही आया। ब्लॉक कांग्रेस पाली ने इस पर पाली तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। और 20 दिनों में मांग पूरी करने की मांग की है, अन्यथा धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है । अध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया इस समस्या को लेकर कई बार जिले के कलेक्टर और संभाग के कमिश्नर को भी पत्र के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है।इस गाँव में करीब 100 से अधिक बैगा जनजाति के परिवार रहते हैं,जहां बिजली न पहुँच पाने गाँव मे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तो किसान खेतो में अपनी फसल भी नही उगा पा रहे है जलजीवन मिशन की पानी टँकी और पाइपलाइन तो बिछ गया लेकिन जब गांव में बिजली न हो तो पानी के लिए भी लोग भटकने को मजबूर हैं। गांव में बिजली न होने से इस गांव में अब लोग शादी करने से भी परहेज कर रहे हैं लोगों ने बताया कि हमारे गांव में बिजली न होने से जो भी रिश्ते आते हैं जब उन्हें पता चलता है कि गांव में लाइट नहीं है तो शादी से इनकार कर देते हैं। तो अब इन समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनीष सिंह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आज पाली तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि अगर 20 दिनों में मांग पूरी नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी पाली तहसील में धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी है जवाब दे ही शासन और प्रशासन की होगी

Post a Comment

0 Comments