विश्व गैर-सरकारी संगठन दिवस पर सक्षम शक्ति संगठन ने बच्चों संग मनाया रचनात्मक उत्सव
मंगठार- आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को विश्व गैर-सरकारी संगठन (वर्ल्ड एनजीओ डे) के अवसर पर सक्षम शक्ति संगठन द्वारा ग्राम पंचायत मालियागुड़ा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए एक रचनात्मक एवं आनंददायक कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के दौरान बच्चों को चित्रांकन पत्रक एवं रंग वितरित कर “रंगों के साथ आनंद” गतिविधि कराई गई। इसमें बच्चों को पत्तियों की छपाई, भिंडी की छपाई तथा अंगूठाछाप कला जैसी अनोखी कलात्मक विधियों के माध्यम से चित्र बनाना सिखाया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ आकर्षक चित्र तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया साथ ही रंगभरी एकादशी के पावन अवसर पर बच्चों को पिचकारी एवं रंग वितरित कर हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और वातावरण रंगों की खुशबू और उल्लास से सराबोर रहा, इस अवसर पर संगठन की अध्यक्षा श्रीमती माधवी सिंह, ग्राम सरपंच लक्ष्मी जी, सदस्य अन्नापूर्णा दुबे, सरिता शर्मा, भावना पवार तथा सभी आंगनवाड़ी सहायिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता का विकास, पारंपरिक कला से जुड़ाव, तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना रहा। यह आयोजन बच्चों के लिए स्मरणीय एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ


0 Comments