Header Ads Widget

जैतपुर ईदगाह में 12 मार्च को होगा सामूहिक इफ्तार ए आम एवं रोजेदारों से शामिल होने की अपील

 जैतपुर ईदगाह में 12 मार्च को होगा सामूहिक इफ्तार ए आम एवं रोजेदारों से शामिल होने की अपील


खबर है मध्य प्रदेश की शहडोल जिले से रमजान की मुबारक महीने में हर साल की तरह इस साल भी मुस्लिम समाज के लोगों ने जगह-जगह इफ्तारे आम का आयोजन किया जाता रहा है इसी तरह इस वर्ष भी जिले भर में अलग-अलग जगह अलग-अलग गांव में अपने हिसाब से मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रोजा इफ्तार का कार्यक्रम लगातार चला आ रहा है शहडोल जिले के जैतपुर में हुसैनी कमेटी जामा मस्जिद इफ्तारे आम का प्रोग्राम दिनांक 12 मार्च 2026 गुरुवार को रखा गया है यह इफ्तार का प्रोग्राम हजरत बाबा करामात शाह के दरगाह के पास ईदगाह में आयोजन किया जाना है हुसैनी कमेटी जामा मस्जिद जैतपुर के जानिब से यह इफ्तार का कार्यक्रम रखा गया है जैतपुर जामा मस्जिद के जिम्मेदारों ने अपील की है कि इस रोजा इफ्तार कार्यक्रम में सभी नगरवासी एवं आसपास क्षेत्र एवं गांव के लोग ज्यादा से ज्यादा तादाद में शरीक होकर इस कार्यक्रम को कामयाब बनाए रमजान की इस पवित्र महीने में इफ्तार से पहले देश में अमन शांति और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ की जाती है इस आयोजन में बड़ी संख्या में रोजेदार और आमजन शामिल होकर सामाजिक एकता सौहार्द का संदेश देते हैं

Post a Comment

0 Comments