आगामी होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित
जिले में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में संबंधित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, शांति समिति के सदस्यों की उपस्थिति में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान होलिका दहन स्थल, जुलूस मार्ग, यातायात व्यवस्था, डीजे/ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, कानून व्यवस्था एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
थाना प्रभारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों से अपील की गई कि—
•होली पर्व आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाया जाए।
•किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित न करें।
•अवैध शराब, नशीले पदार्थों के सेवन एवं हुड़दंग करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
•ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग नियमानुसार निर्धारित समयावधि में ही करें।
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों, हुड़दंग करने वालों एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, पेट्रोलिंग व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
शहडोल पुलिस द्वारा समस्त आमजन से अपील की गई है कि होली का पर्व शांतिपूर्वक, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-सम्मत तरीके से मनाते हुए जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।


0 Comments