थाना धनपुरी पुलिस द्वारा 05 माह से फरार एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 30.10.2025 को मुखबिर सूचना पर धनपुरी पुलिस ने बंगबार कॉलोनी के पीछे दबिश देकर शुभम तिवारी उम्र 30 वर्ष को अवैध कोरेक्स बिक्री करते गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा उसके कब्जे से 16 नग कोडीन युक्त ONEREX कफ सिरप, 16 नग कोरेक्स कफ सिरप, 01 मोबाइल व ₹1500 नगद सहित कुल ₹14,724 का मशरूका जब्त किया गया था।
पूछताछ में प्रकरण में सह आरोपी मोहम्मद जफर उर्फ राजा बाबू (28 वर्ष), निवासी नरगड़ा मोहल्ला, धनपुरी का नाम सामने आया, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था।
दिनांक 28.02.2026 को धनपुरी पुलिस ने मुखबिर सूचना पर आरोपी मोहम्मद जफर उर्फ राजा बाबू पिता अफजल मुसलमान उम्र 28 साल निवासी नरगडा मोहल्ला धनपुरी थाना धनपुरी जिला शहडोल को नरगड़ा मोहल्ला से गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक खेमसिंह पेन्द्रो धनपुरी के नेतृत्व में, उप निरी. नागेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरी. आर.पी. प्रजापति, सउनि भारत सिंह, प्र.आर. शैलन्द्र सिंह राठौर, गेंद सिंह उईकेस आरक्षक सतवंत, भरत लाल शर्मा, बीरेन्द्र सिंह, कोमल लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

0 Comments