जिला शांति समिति की बैठक संपन्न
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सौहार्द और शांति से त्योहार मनाने की अपील की डीजे का समय निर्धारित,ध्वनि प्रदूषण पर होगा सख्त एक्शन।
शहडोल।आज कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में होली, ईद-उल-फितर, चैत्र नवरात्रि व राम नवमी सहित सभी आगामी त्योहार आपसी भाईचारे व शालीनता से मनाने का आह्वान किया गया।कलेक्टर ने होलिका दहन निर्धारित स्थानों पर करने, डीजे प्रतिबंध, केमिकल रंगों से परहेज तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से बचने की चेतावनी दी। त्योहारों के दौरान पुलिस बल, फायर ब्रिगेड, अस्पताल व नगरपालिका की विशेष व्यवस्था रहेगी।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल, एसडीएम श्रीमती अमृता गर्ग, सीएमओ श्रीमती आशा भंडारी, नगर निरीक्षक श्री अरुण पांडेय, यातायात प्रभारी श्री संजय जायसवाल उपस्थित रहे।
जिला शांति समिति के सदस्य श्री लक्ष्मण गुप्ता, श्री डॉ. परमानंद तिवारी, श्री अजय जायसवाल, पत्रकार श्री राहुल मिश्रा, श्री शान उल्ला खान सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।


0 Comments