Header Ads Widget

पानी की हर बंूद की रक्षा, भविष्य की सुरक जल गंगा संवर्धन अभियान में हर नागरिक निभाएं अपनी जिम्मेदारी

 पानी की हर बंूद की रक्षा, भविष्य की सुरक्षा 
जल गंगा संवर्धन अभियान में हर नागरिक निभाएं अपनी जिम्मेदारी

कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह के मार्गदर्शन में शहडोल जिले के समस्त जनपद पंचायतो में जल गंगा संवर्धन अभियान प्रगति पर है। जल गंगा संवर्धन अभियान में जिले के हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जल को संरक्षित करने एवं आने वाली पीढ़ियो के सुरक्षित भविष्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहें है, जल गंगा संवर्धन अभियान अब जनांदोलन बन रहा है। 

       जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन अभियान परिषद के नवांकुर संस्था श्री बजरंग ग्राम विकास समिति चंनौडी सेक्टर क्रमांक (05) विकास खण्ड बुढार के ग्राम चंनौडी में समिति द्वारा जल संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 जल संगोष्ठी कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के सदस्यो द्वारा लोगो को जल गंगा संवर्धन अभियान एवं जल का महत्व बताया गया एवं चंनौड़ी तालाब की साफ-सफाई कार्य में श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश भी दिया गया

Post a Comment

0 Comments