Header Ads Widget

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 18 प्रकरण दर्ज 95 लीटर कच्ची मदिरा, 20 पाव देशी शराब और 670 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त, 89 हजार 900 रुपये की सामग्री बरामद

 जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 18 प्रकरण दर्ज 


95 लीटर कच्ची मदिरा, 20 पाव देशी शराब और 670 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त, 89 हजार 900 रुपये की सामग्री बरामद

शहडोल  जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन तथा जहरीली शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सावित्री भगत के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाकर 30 एवं 31 अक्टूबर को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर कार्रवाई की गई।

जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में शहडोल, बुढ़ार, जयसिंहनगर एवं ब्यौहारी वृत्त के विभिन्न क्षेत्रों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री हनुमान सिंह तथा आबकारी उपनिरीक्षक श्री रजनीश त्रिपाठी एवं श्री प्रकाश सिंह मरावी द्वारा छापामार कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान कुल 95 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची मदिरा, 20 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा 670 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। महुआ लाहन का नमूना लेने के पश्चात शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट कराया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 89 हजार 900 रुपये बताया गया है।

दबिश के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत कुल 18 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

इसके अतिरिक्त आबकारी अधिकारियों द्वारा जिले की आबकारी दुकानों का निरीक्षण करने के साथ ही होटल एवं ढाबों की सघन जांच भी की गई।

उक्त कार्रवाई में वृत्त प्रभारियों सहित आबकारी आरक्षक श्री रघुवंश प्रसाद शुक्ला, श्री गोपाल, श्री सहेज सिंह, श्रीमती गोमती गोंड एवं श्रीमती शोभा रानी की सराहनीय भूमिका रही। आबकारी विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments