वन विभाग की बड़ी कार्यवाही-
वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल श्री महेन्द्र प्रताप सिंह (भा0व0से0) के निर्देशन एवं वनमण्डलाधिकारी दक्षिण शहडोल सुश्री श्रद्धा पन्द्रे (भा0व0से0) एवं उप वनमण्डलाधिकारी सोहागपुर श्री संतोष कुमार शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन मे दिनॉक 29.10.2026 को मुखबिर के सूचना के आधार पर उप वनमण्डलाधिकारी सोहागपुर के सर्च वारंट क्रमांक-09 दिनॉक 29.10.2026 के निर्देशानुसार ग्राम गोरतरा निवासी जय विश्वकर्मा पिता बग्घू विश्वकर्मा के घर व बाड़ी की तलाशी ली गई जिसमें सर्चिंग के दौरान जय विश्वकर्मा के घर पीछे बाड़ी में खैर प्रजाति के लकड़ियों का भण्डारण पाया गया। मौके से प्राप्त खैर प्रजाति की लकड़ियों की पैमाईश गई जिसमें अलग - अलग साईज के कुल 70 नग कुल 05 घ0मी0 लकड़ियॉ प्राप्त हुई। साथ ही मौके पर 01 नग पेट्रोल चलित चैन सॉ मशीन एवं 02 नग कुल्हाड़ी एवं 01 नग इलेक्ट्रनिक तौल काटा जप्त किया गया। नियमानुसार कर्यवाही करते हुये वन अपराध प्रकरण क्रमांक/33/02 दिनॉक 29.10.2026 पंजीबद्ध किया गया। समस्त जप्तशुदा सामग्री को काष्ठागार नरसरहा डिपो शहडोल लाया गया। उक्त कार्यवाही में वन परिक्षेत्राधिकारी शहडोल श्री विनायक कुमार गौतम, परिक्षेत्र सहायक शहडोल श्री मथुरा सिंह मार्को, परिक्षेत्र सहायक सिंहपुर श्री राकेश द्विवेदी, बीटगार्ड कंचनपुर श्री विवेक यादव, बीटगार्ड जमुई सुरेश कुमार बैगा, बीटगार्ड शाहपुर श्री मयंक कुमार अग्निहोत्री, बीटप्रभारी अंतरा श्री अविनाश सिंह, बीटगार्ड जोधपुर श्री रामकिशोर बैगा एवं सुरक्षा श्रमिक एवं अन्य की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।



0 Comments