थाना जैतपुर पुलिस की कार्यवाही: 04 किलो 28 ग्राम गांजा एवं 31,000/- रुपये जप्त, 03 आरोपी गिरफ्तार, 01 फरार
जैतपुर पुलिस शहडोल द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना जैतपुर पुलिस को दिनांक 19.04.2026 को एनडीपीएस एक्ट में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तलबशुदा संदेही से पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपीगण द्वारा अवैध रूप से गांजा का भंडारण एवं विक्रय किया जा रहा है। संदेही के कथन के आधार पर विधिवत पंचनामा कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम नौगई में दबिश दी गई।
तलाशी के दौरान आरोपी रामपाल सिंह गोंड के कब्जे से एक सफेद बोरी में रखा हुआ 04 किलो 28 ग्राम अवैध गांजा एवं नकदी 31,000/- रुपये बरामद किये गये। बरामद मादक पदार्थ एवं नगदी को विधिवत सील कर जप्त किया गया।
उक्त प्रकरण में आरोपी 01.रामपाल सिंह गोंड निवासी ग्राम नौगई थाना जैतपुर 02. सोनू बैगा निवासी टिकुरीटोला थाना बुढार 03. देवेश्वर उर्फ सुनील पनिका निवासी कल्याणपुर थाना कोतवाली शहडोल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
उक्त प्रकरण में एक अन्य आरोपी दादू उर्फ राजेश पटेल निवासी मौहारटोला साखी थाना जैतपुर घटना के बाद से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यावाही मे निरी. जेपी शर्मा थाना प्रभारी जैतपुर के नेतृत्व में, सउनि लालदास चौधरी, प्र.आर. रावेन्द्र वर्मा, प्र.आर. नारेन्द्र सिह, आर. राममोहन शर्मा, आर. विजय कुमार महरा, आर. संदीप सिह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

0 Comments