Header Ads Widget

85 वा सालाना उर्स पाक हजरत बाबा करामात शाह रहमतुल्लाह आलैह का शांतिपूर्ण तरीके से हुआ संपन्न

 85 वा सालाना उर्स पाक हजरत बाबा करामात शाह रहमतुल्लाह आलैह का शांतिपूर्ण तरीके से हुआ संपन्न



खबर है शहडोल जिले के जैतपुर में हजरत बाबा करामत शाह रहमतुल्लाह आलैह का उर्स कार्यक्रम हर साल की तरह इस साल भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया 

हजरत बाबा करामात शाह का उर्स 8 एवं 9 अप्रैल 2026 को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ 

कार्यक्रम की रूपरेखा कुछ इस तरह से है कि दिनांक 8 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे कूल की फतिया एवं चादरपोशी बाबा को पेश किया गया फिर रात 8:00 बजे के बाद मिलाद शुरू हो गया इसमें ऐतराफ के हाफिज एवं अलीम अपने-अपने अंदाज में नात एवं तकरीर पढ़ी गई के बाद सामूहिक निकाह कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें 7 जोड़ों की निकाह हुआ और इससे पहले भी लगातार 2009 से दरगाह जैतपुर में सामूहिक निकाह कार्यक्रम चला आ रहा है जिसमें दुल्हन को उनकी जरूरत की सारी सामान दिया जाता है ठीक इसी तरह इस साल भी सात जोड़ों का निकाह उर्स कमेटी के द्वारा कराया गया उर्स का दूसरा कुल 9 अप्रैल को कव्वाली का शानदार मुकाबला हुआ उस्ताद चांद कादरी कव्वाल एवं मीना नाज कव्वाला के बीच शानदार कव्वाली का प्रोग्राम हुआ इस बिच कव्वाल चांद कादरी साहब ने एक देशभक्त गाया जिनका बोल है मेरी जान जाए वतन के लिए 

इस देश भक्ति सुनके जैतपुर उर्स ग्राउंड एकदम देशभक्ति मय हो गया 

चांद कादरी साहब को सुनने के लिए दरगाह ग्राउंड एकदम खचाखच भरा हुआ था और दरगाह ग्राउंड में जगह-जगह लंगर का भी इंतजाम किया गया था और बाबा के चाहने वाले अपनी-अपनी मन्नतें मुरादे लेकर बाबा के पास पहुंचे फतिया पढ़ते गए फिर रात भर कव्वाली का मजा लेते रहे इस कव्वाली के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हमारे श्री फुंदेलाल सिंह विधायक पुष्पराजगढ़ श्री अनिरुद्ध सिंह जी मोहम्मद रज्जन खान जी एवं उर्स कमेटी के सर परस्त मोहम्मद रईस खान निजामी जेरे सदारत चांद खान नियाजी साहब हाजी रशीद साहब 

कोषाध्यक्ष उर्स कमेटी अहद खान बबलू अध्यक्ष उर्स कमेटी शेर खान शेरू भाई शहडोल मोहम्मद शफीक कादरी जनरल सेक्रेटरी उर्स कमेटी जैतपुर एवं उर्स कमेटी की तमाम मेंबरों के साथ हजारों की तादाद में लोग दरगाह हजरत बाबा करामात शाह के उर्स में शरीक हुए और रात भर कव्वाली का लुत्फ उठाएं

Post a Comment

0 Comments