Header Ads Widget

वक्फ बोर्ड द्वारा नियुक्त सदर पर मनमानी का आरोप चुनाव की मांग को लेकर एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

वक्फ बोर्ड द्वारा नियुक्त सदर पर मनमानी का आरोप


चुनाव की मांग को लेकर एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ मुस्लिम समाज ने 'अंजुमन सदर' की नियुक्ति को लेकर मोर्चा खोल दिया है। समाज का आरोप है कि पिछले 8 वर्षों से उनकी लोकतांत्रिक आवाज को दबाया जा रहा है और वक्फ बोर्ड द्वारा थोपे गए सदर अपनी मनमानी कर रहे हैं। इस मामले को लेकर आज समाज के लोगों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को एक शिकायती पत्र सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की है।


बिरसिंहपुर पाली में मुस्लिम समाज के बीच लंबे समय से सुलग रहा आक्रोश अब सड़कों पर आ गया है। स्थानीय प्रशासन को सौंपे गए आवेदन में समाज के लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं बताया गया है कि

 पिछले 8 वर्षों से समाज को अपना मुखिया (अंजुमन सदर) चुनने का मौका नहीं मिला है।

आवेदन में स्पष्ट लिखा गया है कि नियुक्त सदर न तो चंदे का सही हिसाब देते हैं और न ही वक्फ संपत्तियों का सही रख-रखाव कर रहे हैं। आरोप है कि हिसाब मांगने पर समाज के लोगों को पुलिस केस की धमकी दी जाती है। समाज चाहता है कि पहले स्थानीय स्तर पर चुनाव के जरिए मुखिया चुना जाए, जिसे बाद में वक्फ बोर्ड द्वारा 'मुतवल्ली' नियुक्त किया जाए।

Post a Comment

0 Comments