जैतपुर बस स्टैंड का हाल हुआ बेहाल यात्री प्रतीक्षालय के अंदर गंदगी में बैठने की मजबूर ग्रामीण
जानकारी के मुताबिक आपको यह बताते चले की बस स्टैंड में लगभग 40 से का 50 बसों का आवागमन रहता है लेकिन यात्रियों के लिए ना तो यहां पानी पीने का सुविधा है और ना ही यात्री प्रतीक्षा में बैठने की व्यवस्था
यात्री प्रतीक्षालय बनाया तो गया है लेकिन उसमें साफ सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ एसडीएम कार्यालय एवं तहसील और न्यायालय भी लगता है शासकीय कार्यालय तहसील हो या एसडीएम कार्यालय हो या न्यायालय इन कार्यालय में लगभग हर दिन 200 से 500 लोग अपनी-अपने काम को लेकर कार्यालय में आते हैं लेकिन जब कार्यालय में आएंगे तो पहले बस स्टैंड में ही पहला कदम रखते है किसी को प्यास लग गया या फिर किसी को धूप से बचने के लिए कुछ देर आराम करने का मन किया या तो यात्री प्रतीक्षालय में गंदगी को जैसे नहींकर पा रहा है स्वच्छता परिसर में भी इतनी गंदगी है कि लोग बाहर ही खड़े होकर बाथरूम करने लगते हैं क्या जैतपुर ग्राम पंचायत में साफ सफाई के लिए पैसे नहीं है या फिर ग्राम पंचायत के लोग करना नहीं चाहते
जैतपुर बस स्टैंड में जो सुविधा ग्रामीणों को मिलनी चाहिए आने जाने वाले लोगों को मिलनी चाहिए वह सुविधा क्यों नहीं मिल रहा है अब बस स्टैंड परिसर में इस भीषण गर्मी में भी पानी पीने की सुविधा नहीं है इसमें तो पूरा ग्राम पंचायत कि लापरवाही देखी जा रही है ग्राम पंचायत में बैठे अधिकारी एवं कर्मचारी बस अपनी जेब गर्म कर रहे हैं बाकी आम पब्लिक चाहे प्यार से मारे या फिर चाहे पूरे दिन धूप हीं बैठ कर बसों का इंतजार करते रहे ग्राम पंचायत वालों को कोई फर्क नहीं पड़ता है
ग्रामीणों ने उठाए सवाल क्या मुख्यमंत्री जी का स्वच्छता अभियान जैतपुर में नहीं चल पा रहा है
या फिर स्वच्छता अभियान चलाने में नाकाम हो रहे ग्राम पंचायत के आधिकारिक कर्मचारी ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य के नाम पर बड़े-बड़े बिल लग जाते है तो स्वच्छता अभियान के नाम पर क्यों नहीं कर रही पैसा खर्च
ग्राम विकास के लिए पीछे हो रहे हैं ग्राम पंचायत के अधिकारी कर्मचारी अब जिले में बैठे पंचायत अधिकारी को भी इस ग्राम पंचायत की तरफ ध्यान देना चाहिए इतना गंदगी और अवस्थाओं के बीच ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है लेकिन ग्राम पंचायत वालों को कोई फर्क नहीं पड़ता है और देखने वाली बात यह होगी की खबर प्रकाशित करने के बाद भ्रष्ट कर्मचारियों के उपर कार्रवाई होती है या फिर इसी तरह से चलता रहेगा


0 Comments