रैगिंग के विरुद्ध जागरूकता हेतु पुलिस द्वारा मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दिनांक 16 अप्रैल 2026 को बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज शहडोल में रैगिंग जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ को रैगिंग के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों एवं इससे बचाव के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान थाना सोहागपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण पांडे द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि रैगिंग एक दंडनीय अपराध है, जिसके अंतर्गत दोषी पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की रैगिंग गतिविधि में संलिप्त न हों एवं ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस अथवा कॉलेज प्रशासन को दें।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षा, सम्मान एवं अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।


0 Comments