Header Ads Widget

मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग एवं स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 24 से 28 अप्रैल 2026 तक तेलंगाना के एनटीआर स्टेडियम में आयोजित होने वाली शालेय राष्ट्रीय सेपकटकरा खेल प्रतियोगिता हेतु शहडोल संभाग के 4 खिलाड़ियो का चयन किया गया है।

चयनित खिलाड़ियो में टाइम पब्लिक स्कूल शहडोल की नंदिनी जैन, एकांत शुक्ला दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे स्कूल शहडोल, मान्यता गुप्ता, महर्षि विद्यालय शहडोल देवासी शर्मा के नाम शमिल है।

 चयनित खिलाड़ियो को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभाग शहडोल उमेश कुमार धुर्वे ,सहायक संचालक खेल रईस अहमद सहित अन्य अधिकारियो एवं विद्यालय के प्राचार्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

सहायक संचालक खेल रईस अहमद ने बताया कि तेलंगाना के एनटीआर स्टेडियम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सेपक टकरा खेल प्रतियोगिता का प्री नेशनल कोचिंग कैंप अनूपपुर में 17 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments