Header Ads Widget

जिले के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर किया नाम रोशन

 जिले के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर किया नाम रोशन 


माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष 2026 की छात्र-छात्राओं की अस्थायी प्रावीण्य सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची में जिले के मेधावी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है।

प्रावीण्य सूची में कु. माही मिश्रा पिता श्री रामनारायण मिश्रा अशासकीय ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन शहडोल ने कला समूह में 500 में से 483 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। कु. मान्यता साहू पिता श्री राजा साहू आशासकीय सेन्ट् जूड्स क्रिष्टयन मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल ने गणित समूह में 488 अंक अर्जित कर प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। कु. दीक्षा मिश्रा पिता श्री नरेन्द्र प्रसाद मिश्रा शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहनगर ने गणित समूह में 483 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया है। 


कु. निशिका गुप्ता पिता श्री रामजी गुप्ता अशासकीय टाईम पब्लिक स्कूल शहडोल ने जीव विज्ञान समूह में 488 अंक प्राप्त कर प्रदेश मे चौथा स्थान प्राप्त किया तथा ऋषभ पांडे पिता श्री राजेश कुमार पाण्डेय अशासकीय भारतीयम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यौहारी ने जीव विज्ञान समूह में 487 अंक अर्जित कर पांचवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।


माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित हाई स्कूल परीक्षा वर्ष 2026 की छात्र-छात्राओं की अस्थायी प्रावीण्य सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची में जिले के होनहार 08 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।


प्रावीण्य सूची में योगेन्द्र सिंह परमार पिता श्री रामनरेश सिंह परमार शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यौहारी ने 500 में से 497 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेटिर सूची में तृतीय स्थान हासिल किया है। कु. श्रेया साहू पिता श्री रामसजीवन साहू अशासकीय सेन्ट्रल अकादमी स्कूल शहडोल ने 492 अंक अर्जित कर मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है। 


कु. आर्यिका नामदेव पिता श्री वीरेन्द्र कुमार नामदेव शासकीय भारतीयम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यौहारी तथा कु. नेहा सिंह पिता श्री अनूप सिंह अशासकीय सेन्ट्रल आकदमी स्कूल शहडोल ने 491 अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में नौवां स्थान हासिल किया है। 

इसी प्रकार हर्षिल गुप्ता पिता श्री सुनील कुमार गुप्ता, अपेक्षा गुप्ता पिता श्री श्रीकृष्ण गुप्ता दोनो अशासकीय भारतीयम स्कूल ब्यौहारी एवं कु. अनामिका कुशवाहा पिता श्री संजय कुमार कुशवाहा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाणसागर तथा कु. आरायना गुप्ता पिता श्री कन्हैयालाल गुप्ता अशासकीय ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन शहडोल ने 490-490 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में 10वां स्थान हासिल किया है।

Post a Comment

0 Comments