Header Ads Widget

जिला स्तरीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम जिला पंचायत के सभागार में आयोजित किया गया। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।



जिला स्तरीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम जिला पंचायत के सभागार में आयोजित किया गया। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

 कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ पंचायत से पर्लियामेंट तक नारी शक्ति की भागीदारी सुनिष्चित हो रही है।

       उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्षन में प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज अपनी योग्यता और क्षमता के आधार पर देश और समाज से सर्वांगीण विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रही है, महिलाएं पायलट, डॉक्टर, राजनीतिक, प्रषासनिक अधिकारी जैसे अन्य क्षेत्रो में पुरूषो के साथ कंधे से कंधे मिलाकर आगे बढ़ रही है। 

    जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी उपस्थिति में विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली रूप देखा एवं सुना गया।

 इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, सीईओ जनपद पंचायत श्री गलैक्सी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री अखिलेश मिश्रा, परियोजना अधिकरी श्री आनंद अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments