Header Ads Widget

महिला अपराधों की रोकथाम हेतु शहडोल पुलिस द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन

 महिला अपराधों की रोकथाम हेतु शहडोल पुलिस द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन



विगत दिवस पुलिस कंट्रोल रूम, शहडोल में महिला अपराधों के विरुद्ध एक दिवसीय जन जागरूकता अभियान एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों, बाल विवाह तथा अन्य महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं इनके उन्मूलन हेतु कार्यरत महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना रहा।


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं में कार्यरत उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने महिला अपराधों की रोकथाम, पीड़ित सहायता एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। सम्मानित महिलाओं में प्रमुख रूप से महिला बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं (NGO), वन स्टॉप सेंटर, परिवार परामर्श केंद्र तथा बाल कल्याण समिति से जुड़ी महिलाएं शामिल रहीं।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव द्वारा सभी उपस्थित मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव हेतु निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान, उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी, परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक श्री ऋषभ छारी, थाना प्रभारी सोहागपुर, थाना प्रभारी यातायात, श्रीमती कल्याणी बाजपेयी (अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति), श्रीमती संजीता भगत (सहायक संचालक, बालिका संप्रेक्षण गृह) एवं डॉ. अमरीन खान (जिला चिकित्सालय, शहडोल) सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


शहडोल पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला अपराधों के प्रति समाज में जागरूकता लाने एवं महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

Post a Comment

0 Comments