85 वा सालाना उर्स पाक हजरत बाबा करामात शाह रहमतुल्लाह आलैह का आज दिनांक 8 और 9 को मनाया जा रहा है
खबर है मध्य प्रदेश की शहडोल जिले से जहां हर साल की तरह इस साल भी जैतपुर में हजरत बाबा करामात शाह रहमतुल्ला अलैह का उर्स पाक बड़े शान और शौकत से मनाया जा रहा है
उर्स कमेटी के सर परस्त मोहम्मद रईस खान साहब ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 8 अप्रैल बाबा साहब का उर्स प्रारंभ हो चुका है सुबह 10:00 गुसल एवं संदल चादरपोशी के साथ उर्स का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है आगे जानकारी देते हुए बताएं कि आज बाद नमाज ईसा के बाद बाहर से आने वाले एवं जैतपुर क्षेत्र की हाफिज एवं मौलाना की नात तकरीर होगी इसके बाद सामूहिक निकाह इज्तेमाई शादी का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें क्षेत्र के गरीब बच्चे बच्चियों की निकाह होना है हर साल सामूहिक निकाह कार्यक्रम किया जाता है इस साल भी आठ जोड़ों की निकाह किया जाना है
आगे की कार्यक्रम कल 9 अप्रैल को रात 9:00 बजे से कव्वाली का शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा मशहूर कव्वाल चांद कादरी साहब अंतर्राष्ट्रीय कव्वाल दिल्ली एवं कव्वाला मीना नाज बरेली उत्तर प्रदेश के बीच शानदार प्रोग्राम देखने एवं सुनने को मिलेगा
उर्स कमेटी के समस्त मेंबरों की अपील उर्स में उमड़ते हुए जन सैलाब की तरह बाबा के चाहने वाले पहुंचे और हजरत बाबा करामत शाह रहमतुल्लाह आलैह उर्स को कामयाब बनाएं

0 Comments