केसवाही में सुबह 8 बजे अदा होगी नमाज, इंतजार नहीं किया जायेगा
28 मई यानी आज पूरे देश में मुस्लिम समाज द्वारा ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्यौहार बड़े ही धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया जाएगा। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जनपद पंचायत बुढार अंतर्गत ग्राम पंचायत केसवाही में भी ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
केसवाही ईदगाह में आज सुबह 8:00 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। अंजुमन कमेटी केसवाही द्वारा स्पष्ट रूप से जानकारी दी गई है कि नमाज का समय तय है और 8:00 बजे के बाद किसी का इंतजार नहीं किया जाएगा, इसलिए सभी नमाजी समय से पहले ईदगाह पहुंचना सुनिश्चित करें।
त्योहार को लेकर गांव में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग नए कपड़े, इत्र और सेवइयों की खरीदारी में जुटे हैं। ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
ईद-उल-अजहा के मौके पर लोग एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देंगे और कुर्बानी के जरिए त्याग और इंसानियत का पैगाम देंगे। प्रशासन द्वारा भी शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
ईद का संदेश:
यह त्योहार हमें त्याग, भाईचारा और इंसानियत की राह पर चलने की सीख देता है।

0 Comments