खैरहा उर्स का आगाज आज, रात 9 बजे से कव्वाली का शानदार मुकाबला
शहडोल जिले के खैरहा में हर साल की तरह इस वर्ष भी उर्स का आगाज आज बड़े ही अकीदत और जोश के साथ हो रहा है। उर्स के मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है, जहां दूर-दूर से जायरीन पहुंच रहे हैं।
उर्स के शुभारंभ के साथ ही आज रात ठीक 9:00 बजे से कव्वाली का शानदार मुकाबला आयोजित किया जाएगा, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस खास मौके पर मशहूर कव्वाल
👉 जनाब गुलाम वारिस
👉 और शाहीन सभा भारती
के बीच जबरदस्त मुकाबला होगा, जो कार्यक्रम की रौनक को और भी बढ़ा देगा।
आयोजकों द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दरगाह परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि आने वाले सभी श्रद्धालु शांति और व्यवस्था के साथ कार्यक्रम का आनंद ले सकें।
उर्स सिर्फ एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि भाईचारे और कौमी एकता की मिसाल भी है, जहां हर धर्म के लोग एक साथ शामिल होकर इस आयोजन को खास बनाते हैं।
आयोजक समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कव्वाली मुकाबले का आनंद लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

0 Comments