Header Ads Widget

नौगजा बाबा उर्स कौमी एकता और भाईचारे के साथ सम्पन्न, कमेटी ने जताया आभार

 नौगजा बाबा उर्स कौमी एकता और भाईचारे के साथ सम्पन्न, कमेटी ने जताया आभार



उमरिया जिले के चंदिया स्थित हज़रत नौगजा शाहदाता रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय उर्स आपसी भाईचारे, कौमी एकता और अमन-शांति के माहौल में सम्पन्न हुआ , दरगाह परिसर में आयोजित उर्स के दौरान तीन दिनों तक शानदार कव्वाली की प्रस्तुति दी गई, जिसमें बड़ी संख्या में सभी समाज और वर्गों के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अकीदत पेश की।

उर्स के दौरान दरगाह परिसर में गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द की सुंदर मिसाल देखने को मिली श्रद्धालुओं ने देश में अमन, खुशहाली और भाईचारे की दुआएं मांगीं आयोजन स्थल पर सुरक्षा, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

नौगजा उर्स कमेटी ने आयोजन के सफल एवं शांतिपूर्ण समापन पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और सभी विभागों के प्रति आभार व्यक्त किया है कमेटी ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक , एसडीओपी एवं आयोजन में सहयोग देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से उर्स भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने में सफल रहा।

Post a Comment

0 Comments