मुहर्रम की 9वीं तारीख को नौजवान कमेटी सोहागपुर द्वारा पाली रोड में विशाल 'आम लंगर' का आयोजन
शहडोल। पैगंबर-ए-इस्लाम के नवासे हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के 72 अज़ीम शहीदों की शहादत की याद में मुहर्रम का मुकद्दस महीना बड़ी ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में, नौजवान कमेटी सोहागपुर की जानिब से मुहर्रम की 9वीं तारीख को एक विशाल और भव्य 'आम लंगर' का विशेष इंतेज़ाम किया गया है। सवाब-ए-दारैन के इस नेक काम का आयोजन पाली रोड, सोहागपुर में किया गया है, जहाँ सभी अकीदतमंदों के लिए लंगर तकसीम किया जाएगा। कमेटी ने तमाम मोमनीन व मोमिनात और शहर के सभी अवाम से गुज़ारिश की है कि वे इस रूहानी मौके पर ज्यादा से ज्यादा तादाद में शिरकत करें। लंगर में शामिल होकर इमाम हुसैन की अज़ीम शहादत को खिराजे अकीदत पेश करें और कर्बला वालों के नाम पर तबर्रुक हासिल करें। यह लंगर आपसी भाईचारे, इंसानियत और हुसैनियत की एक शानदार मिसाल पेश करता है। इस पूरे आयोजन को कामयाब बनाने और व्यवस्थाओं को बेहतरीन तरीके से सँभालने में कमेटी के सभी नौजवान पूरी शिद्दत के साथ खिदमत अंजाम दिए है।
आयोजन के मुख्य खिदमतगार:
सूफियान खान, छोटू खान, शहाब खान, लक्की खान, शादाब अंसारी, मासूम खान, दानिश खान, नावेद खान (नफीस बस), साकिब खान (नफीस बस), नफीस खान (नब्बू), याशिफ खान, आदिल खान, जिशान खान (रिजवान), रिंकू खान, अल्ताफ खान एवं सोहागपुर नौजवान कमेटी के सभी सदस्य।

0 Comments