शहडोल। उप संचालक जनसंपर्क श्री जी.एस. मर्सकोले ने संभागीय जनसंपर्क कार्यालय शहडोल पहुंचकर पुनः अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया
इस दौरान भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के सदस्य मोहम्मद इस्लाम कादरी एवं राहुल सिंह राणा, प्रदेश संगठन प्रभारी जिला अध्यक्ष श्री शैलेंद्र तिवारी तथा जिला सचिव श्री शगीर खान जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे और श्री मर्सकोले जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं
इस मौके पर सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में जनसंपर्क विभाग और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करेगा तथा शासन की योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी

0 Comments