Header Ads Widget

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री 15 एवं 16 जुलाई को रहेंगे शहडोल जिले के प्रवास पर उप मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

 प्रदेश के उप मुख्यमंत्री 15 एवं 16 जुलाई को रहेंगे शहडोल जिले के प्रवास पर

 उप मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

शहडोल 14 जुलाई 2026- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल 15 एवं 16 जुलाई 2026 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल शहडोल जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल होंगे। 

      जारी कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे रीवा हिनौती गौधाम से शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सांय 6 बजे शहडोल पहुंचेगे। उप मुख्यमंत्री शहडोल पहुचकर स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता निभाएंगे। उप मुख्यमंत्री 16 जुलाई को सर्किट हाउस शहडोल में प्रातः 9 बजे आमलोगों से भेंट करेंगे। वे प्रातः 10ः30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होगें। उप मुख्यमंत्री मध्यान्ह 12 बजे जय विलास होटल शहडोल में नईदुनिया समाचार पत्र द्वारा आयोजित चिकित्सक सम्मान समारोह में शामिल होगे। वे दोहपर 1ः30 बजे शहडोल से खैरहा ग्राम के लिए प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत खैरहा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे ग्राम खैरहा से प्रस्थान कर दोपहर 3ः30 बजे होटल सूर्या इंटरनेशनल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे एवं अपरान्ह 4 बजे शहडोल से रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Post a Comment

0 Comments