जिक्रे शहीदे आज़म कॉन्फ्रेंस आज खैरहा में, ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियां पूरी




शहडोल/खैरहा। ग्राम खैरहा के अशरफ नगर में आज रात 9:00 बजे से “जिक्रे शहीदे आज़म कॉन्फ्रेंस” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

उप सरपंच अख्तर रजा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम खैरहा के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जिसमें देश के प्रख्यात उलेमा-ए-कराम और गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गाजिए इस्लाम हजरत अल्लामा मौलाना हाशिम कानपुरी साहब शामिल होंगे। इसके अलावा कई प्रमुख उलेमा भी जलसे को खिताब करेंगे, जिनमें

मौलाना जावेद अख्तर, मौलाना शमसुद्दीन, मौलाना ख्वाजा हसन, अल्लामा मौलाना कारी शाहनवाज साहब (इमाम जामा मस्जिद खैरहा), मौलाना रियाज, मौलवी तसलीम साहब अशरफी शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में स्थानीय समाज के कई जिम्मेदार पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे, जिनमें

मन्नान अशरफी (सदर अंजुमन रजाए अशरफ), इरशाद अहमद (सदर उर्स कमेटी), अबरार अहमद (सदर तंजीम कमेटी), सरफराज बुल्लू (सदर मोहर्रम कमेटी), गौस अहमद, सगीर अहमद, अशफाक अहमद, मंडलम अध्यक्ष खैरहा शेख अब्दुल्ला, कुतुबुद्दीन साहब, मो. इकबाल भाई, शरीफ भाई, तनवीर भाई, मुबीन भाई, इम्तियाज अहमद, तौसीफ मास्टर, मोईन अशरफी, एजाज भाई, रमीज भाई, नुरुलैन, तौहीद अहमद, आशिफ भाई, मुख्तार अहमद, अहमद अशरफ, सादिक भाई, अरशद भाई, मजहर खान नूर मोहम्मद बल्लू मुर्तुजा मास्टर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और शहीदे आज़म की शिक्षाओं से प्रेरणा लें