Header Ads Widget

नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत जयपुर के मॉडल स्कूल भाटिया में छात्रों को दिलाई गई शपथ एवं किया गया नसे के प्रति बच्चों को जागरूक

 नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत जयपुर के मॉडल स्कूल भाटिया में छात्रों को दिलाई गई शपथ एवं किया गया नसे के प्रति बच्चों को जागरूक




                         शहडोल

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 28 जुलाई को शहडोल जिले के जैतपुर क्षेत्र स्थित भाटिया मॉडल स्कूल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी जैतपुर जयप्रकाश शर्मा ने अपने पुलिस दल के साथ उपस्थित होकर कक्षा 10वीं, 12वीं सहित छोटे छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि व्यक्ति के भविष्य को भी अंधकारमय बना देता है।

इस दौरान छात्रों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई और उन्हें प्रेरित किया गया कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें।

थाना प्रभारी ने विशेष रूप से 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यही समय उनके भविष्य निर्माण का है, ऐसे में किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में मॉडल स्कूल के प्राचार्य श्री सिद्दीकी, समस्त शिक्षकगण, डॉ. रत्नाकर मिश्रा एवं उनकी टीम भी उपस्थित रही। सभी ने अपने-अपने विचार साझा करते हुए बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जागरूकता का संकल्प लिया

Post a Comment

0 Comments