मां सिंह वाहिनी परिसर में कन्या विवाह, निकाय कार्यक्रम का अयोजन
![]() |
295 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में जनप्रतिनिधि बने बाराती और प्रशासन ने की बारात की अगुवानी
भठिया... मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना ने पिता के मस्तक से बिटिया की शादी की चिंता को समाप्त कर दिया है अब घर जैसे वातावरण में बेटियों का विवाह संपन्न कराया जा रहा है इस आशय के विचार प्रदेश शासन के जैतपुर विधायक जय सिंह मरावी ने मां सिंह वाहिनी परिसर में कन्या विवाह,निकाह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए!
उन्होंने कहा कि बेटियों के जन्म से लेकर उनके विवाह तक की व्यवस्था प्रदेश सरकार ने की है! महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार क्रत संकल्पित हैं! एस .डी.एम. जैतपुर अमृता गर्ग ने कहां की बेटी है तो कल है बेटियां एक कुल नहीं बल्कि दो कुलों का नाम रोशन करती हैं! कार्यक्रम के पूर्व 295 जोड़ों की बारात मां सिंह वाहिनी प्रांगण से निकाली गई! बारात में जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी अनुविभागीय अधिकारी जैतपुर अमृता गर्ग जैतपुर तहसीलदार अर्चना मिश्रा सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी विनोद कुमार सोनी जिला पंचायत अध्यक्ष शहडोल मुख्य कार्यपालन अधिकारी बुढार सहितअन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए! बारात का स्वागत प्रशासन की तरफ से जनपद पंचायत बुढार एवं नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने नव बर बधुओ पर पुष्प वर्षा कर उन्हें सुभाशीष प्रदान किया गया!
0 Comments