संयुक्त संचालक शिक्षा ने विभागीय योजनाओ की समीक्षा की
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभाग श्री उमेश कुमार धुर्वें ने शहडोल संभाग के शिक्षा विभाग के अधिकारियो एवं प्राचार्याें की बैठक भारत माता उ.मा.वि. शहडोल के सभागार में ली ।
उन्होंने समेकित छात्रवृत्ति, एमपी टास छात्रवृत्ति, बेहतर परीक्षा परिणाम, परीक्षा के पूर्व परीक्षा केन्द्रों में साफ-सफाई, विद्युत् डेस्क में बैठक व्यवस्था, शिक्षको की ई-अटेंडेंस, विद्यालयों में छात्रो की उपस्थिति, अपार आईडी, परीक्षा पर चर्चा एवं अन्य विभागीय योजनाओ की समीक्षा कर यथाशीघ्र शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री फूल सिंह मरपाची, सहायक संचालक श्री आरके मंगलानी, एपीसी रमसा श्री अरविंद पाण्डेय एवं विद्यालय के प्राचार्य उपस्थित रहें।

0 Comments