Header Ads Widget

हजरत बाबा कलीमी शाह रहमतुल्ला का तीन दिवसीय उर्स की तैयारी जोरों पर चल रही है

 हजरत बाबा कलीमी शाह रहमतुल्ला का तीन दिवसीय उर्स की तैयारी जोरों पर चल रही है

                निगाहें वाली में वह तासीर देखी 
                बदलती हजारों की तकदीर देखी

यही है बाबा कलीमी शाह का आस्ताना जहां दीवानों की बनती हुई तकदीर देखी 


खबर है शहडोल जिले के गोहपारू से जहां हर साल की तरह इस साल भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ हजरत बाबा कलीमी शाह रहमतुल्लाह का तीन दिवसीय उर्स की तैयारी बड़े जोरों से चल रही है 

मिली जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की हजरत बाबा कलीमी शाह रहमतुल्लाह का उर्स ए पाक एक से 3 फरवरी तक मनाया जाता है इस साल भी 1 फरवरी से लेकर 3 फरवरी तक उर्स पाक का आयोजन होना है जिसमें मेला मैदान में बड़े-बड़े दुकान झूले एवं खाने-पीने की चीजों की दुकान लगने शुरू हो चुका है उर्स कमेटी की संचालक मोहम्मद रमजान साहब के द्वारा यह बताया गया कि हजरत बाबा कलीमी शाह का 55 वा सालाना उर्स का आयोजन दिनांक 1 फरवरी से शुरू होने जा रहा है जो दिनांक 1 फरवरी 2026 को बाबा साहब का गुलपोसी एवं संदल बाबा साहब को पेश किया जाएगा उसके बाद एक फरवरी 2026 को शाम को बाहर से आनेवाले मेहमान हजरत अल्लामा मौलाना जियाउल रजा चंद कादरी साहब जबलपुर का तकरीर का प्रोग्राम होना है के बाद दिनांक 2 फरवरी 2026 को रात 9:00 बजे से महफीले समा का आयोजन किया जाएगा जिसमें बाहर से आने वाले कव्वाल फैजान ताज नागपुर महाराष्ट्र एवं कव्वाला सीमा सबा बनारस उत्तर प्रदेश के बीच शानदार प्रोग्राम देखने को मिलेगा के बाद 3 फरवरी 2026 को सुबह से लंगरे आम का आयोजन किया जाएगा गोहपारू उर्स कमेटी कौमी एकता का मिशाल बनकर उभरती है और यह कमेटी जात-पात उच नीच से अलग होकर अपना कार्य कर रही है क्योंकि बाबा कलीमी शाह रहमतुल्लाह का दर सभी के लिए है हिंदू मुस्लिम सिक्ख ईसाई सभी धर्म के लोग अपनी अपनी आस्था के मुताबिक बाबा के पास अपनी अर्जी लगाते हैं और बाबा से फैजेआब होते हैं

Post a Comment

0 Comments