चौकी केशवाही पुलिस द्वारा अपहृता दस्तयाब, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 10/01/2026 को थाना बुढ़ार के अपराध धारा बीएनएस के अंतर्गत अपहृता को दस्तयाब कर उसके कथन लेख किए गए एवं मेडिकल परीक्षण उपरांत अपहृता को उसके परिजन/फरियादिया के सुपुर्द किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं का इजाफा किया गया।
प्रकरण में दिनांक 11/01/2026 को आरोपी राजकुमार सहीस उर्फ राजा पिता भोले सहीस उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 केशवाही, चौकी केशवाही थाना बुढ़ार जिला शहडोल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी बुढार के निर्देशन में, उपनिरीक्षक गंगा सिंह मार्को, सहायक उपनिरीक्षक निरीक्षक संतोष सिंह, आरक्षक जितेंद्र राठौर आरक्षक उमेश राठौर, आरक्षक प्रशांत कुमार एवं आरक्षक गणेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 Comments