Header Ads Widget

चौकी केशवाही पुलिस द्वारा 10 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

 चौकी केशवाही पुलिस द्वारा 10 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

दिनांक 08/03/2026 को थाना अमलाई पुलिस द्वारा माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बुढार के प्रकरण क्रमांक 251/16 धारा 498A भादवि में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी लवकुश चौधरी पिता लोभई चौधरी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम देवरी थाना अमलाई जिला शहडोल (म.प्र.) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में, प्रधान आरक्षक राजभान सिंह, आरक्षक गणेश सिंह एवं आर. प्रशांत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Post a Comment

0 Comments