Header Ads Widget

थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा डीसीएम वाहन से 16 नग भैंस-पाड़ा क्रूरता पूर्वक परिवहन करते चालक गिरफ्तार, वाहन सहित 15 लाख का माल जप्त

  थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा डीसीएम वाहन से 16 नग भैंस-पाड़ा क्रूरता पूर्वक परिवहन करते चालक गिरफ्तार, वाहन सहित 15 लाख का माल जप्त


       रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना ब्यौहारी पुलिस टीम ने पोड़ी तिराहा पर घेराबंदी कर डीसीएम वाहन क्रमांक CG04NZ 2392 को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगा, जिसे पीछा कर बेड़रा के आगे जंगल क्षेत्र में पकड़ लिया गया।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम अंकित साकेत निवासी सतना बताया। वाहन की जांच करने पर उसमें 04 भैंस एवं 12 पाड़ा (कुल 16 नग) ठूस-ठूस कर भरे हुए पाए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 03 लाख रुपये तथा वाहन की कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। चालक पशुओं के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

         उक्त पर पशु क्रूरता अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आरोपी अंकित साकेत, वाहन मालिक बिमलेश दाहिया एवं व्यापारी किशन लोनी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर वाहन सहित 16 नग पशु जप्त किए गए हैं।

        सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक जियाउल हक के नेतृत्व में सउनि. गया प्रसाद, प्रआर. देवेन्द्र कश्यप एवं आर. राजीव सिंह द्वारा की गई।

Post a Comment

0 Comments