Header Ads Widget

हजरत बाबा करामत शाह रहमतुल्ला का उर्स का रस्म अदा किया गया 8 एवं 9 अप्रैल 2026को जैतपुर दरगाह में होगा उर्स का आगाज

 हजरत बाबा करामत शाह रहमतुल्ला का उर्स का रस्म अदा किया गया 8 एवं 9 अप्रैल 2026को जैतपुर दरगाह में होगा उर्स का आगाज



पत्रकार मोहम्मद इस्लाम खान

खबर मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से जहां हर साल की तरह इस साल भी होली के पांचवें दिन रंग पंचमी को जैतपुर उर्स का आगाज किया जाता रहा है लेकिन रमजान शरीफ को मद्दे नजर रखते हुए उर्स की तारीख बढ़ाकर 8 एवं 9 अप्रैल 2026 को किया गया है आज दिनांक जैतपुर में हजरत बाबा करामत शाह रहमतुल्लाह का गुलपोसी किया गया आसपास क्षेत्र के लोग जैतपुर दरगाह पहुंच कर अकीदत एवं मोहब्बत के साथ गुलपोसी में शरीर होकर फतिया एवं सलातो सलाम पढ़ी गई के बाद उर्स कमेटी की बैठक किया गया और बैठक में यह निर्णय लिया गया अभी रमजान शरीफ चल रहा है रमजान शरीफ के बाद अप्रैल माह में जैतपुर उर्स का आगाज बड़ी हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा उर्स कमेटी के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद चांद खान नियाजी साहब ने जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल माह के दिनांक 8 एवं 9 2026 को जैतपुर दरगाह में उर्स का आगाज किया जाएगा जिसका रूपरेखा कुछ इस तरह बनाया गया कि दिनांक 8 अप्रैल को इज्तेमाई शादी रखा गया है जिसमें कमेटी के द्वारा इस साल लगभग 15 जोड़ों की शादी जैतपुर दरगाह में कराई जाएगी एवं 9 अप्रैल 2026 को हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल जब चांद कादरी साहब के द्वारा कव्वाली का शानदार प्रोग्राम किया जाएगा उर्स कमेटी की बैठक में उपस्थित चांद खान नियाजी जनरल सेक्रेटरी अब्दुल कयूम खादिम आस्ताना जैतपुर अब्दुल हफीज इमाम साहब जमा मस्जिद जैतपुर राजू बाजपेई मोहम्मद राशिद खान मोहम्मद अनीस खान अहद खान बबलू कासिम खान महबूब खान मोहम्मद शकील खान मोहम्मद मुन्ना अरमान खान पत्रकार मोहम्मद इस्लाम खान एवं दरगाह में आए सभी जयरीनो की उपस्थिति में यह बैठक संपन्न हुई

Post a Comment

0 Comments